अछल्दा क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में बुधवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद निवासी रोहित (32 वर्ष) पुत्र महा राम सिंह ने बुधवार रात करीब 8 बजे अपने घर के कमरे में कुंडी में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। मृतक की मां ने जब कमरे में जाकर देखा तो रोहित का शव लटका हुआ मिला। यह दृश्य देख परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी पिछले करीब चार वर्षों से दिल्ली में रह रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
0 Comments