BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya News: अछल्दा में काली पट्टी बांध कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस


क्रासर:
-राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने का जताया विरोध
-मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर की नारेबाजी

समाचार:
अछल्दा। कस्बे के हरिगंज बाजार स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के पास गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कश्यप के आवास के बाहर एकत्र कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए सड़क पर उतरकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने वाले नेताओं को हिरासत में लिया जाना उचित नहीं है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस मौके पर अनिल सक्सेना, रमेश बाथम, वाहिद, सुदीप, अरविंद बाथम समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन:
काली पट्टी बांधकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

Post a Comment

0 Comments

close