BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मधनिषेध परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) ब्रजेश शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया का आगमन किया जोरदार स्वागत


अछल्दा, औरैया।
सराय बाजार स्थित पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन राजेश पोरवाल के आवास पर शनिवार को विशेष राजनीतिक हलचल देखने को मिली जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मधनिषेध परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) ब्रजेश शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया का आगमन हुआ।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल के साथ भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूती देने की अपील की 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों और व्यापारियों ने भी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस मौके पर राजेश पोरवाल पूर्व चेयरमैन, ओमकार कठेरिया, बलवीर शाक्य, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अमित तोमर, गौरव पोरवाल, प्रसन्ना सिंह गौर, हर्षित पोरवाल, कौशल पोरवाल, गौरव रंजन, मनीष कुमार, नीरज पोरवाल आदि है।

Post a Comment

0 Comments

close