संवाददाता, अछल्दा, औरैया। जम्मू में ऑन ड्यूटी तैनात भारतीय सेना के जवान संतोष यादव (45)पुत्र टीकाराम यादव की अचानक मौत हो गई। जवान की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघईपुर के मजरा खुमानपुर निवासी संतोष यादव वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों जम्मू में तैनात थे। देश सेवा में समर्पित संतोष यादव की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई, सेना की ओर से सूचना मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने बताया कि संतोष यादव बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। वह जल्द ही छुट्टी पर घर आने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही यह दुखद समाचार आ गया। मृतक सेवानिवृत्त होने में दो साल बचे हुए थे।
जवान अपने पीछे पत्नी मीना देवी, दो पुत्र शिवम और गोलू और माता शंकुतला देवी को छोड़ गए हैं। पूरे गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। जवान की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0 Comments