BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा में नए पुल निर्माण को लेकर साफ-सफाई कार्य शुरू

-सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से निचली गंग नहर पर नए पुल निर्माण की तैयारी शुरू, जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई।
अछल्दा (औरैया)। कस्बा स्थित निचली गंग नहर पर नए पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। अंग्रेजी शासन काल में बना पुराना नहर पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद शासन ने उसके समीप ही नए पुल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। इसके लिए लगभग सवा तीन करोड़ रुपये (करीब 3.15 करोड़ रुपये) की धनराशि मंजूर की जा चुकी है।
सोमवार को ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर पुराने पुल के पूर्वी हिस्से में साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। पुल के पास बनी टट्टर की अस्थायी दुकान को हटाया गया तथा आसपास की मिट्टी समतल की गई। इसके साथ ही निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री रखने के लिए खाली पड़ी जमीन को भी साफ कराया गया।
नहर पटरी के कच्चे रास्ते को दुरुस्त करते हुए निर्माण स्थल को व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि पुल निर्माण कार्य सुचारु रूप से शुरू हो सके। स्थानीय लोगों ने नए पुल के निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया है, जिससे आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

close