BREAKING

10/recent/ticker-posts

ओवरलोड मोरंग डंपर पकड़ा, पुलिस ने किया सीज


फ़ोटो:
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा पकड़ा गया ओवरलोड मोरंग डंपर

संवाद सूत्र, अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के फफूंद मार्ग पर अमेला बंबा के पास पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार शाम एक ओवरलोड मोरंग से भरा डंपर पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे सीज कर दिया।
शनिवार शाम करीब 7 बजे थाना प्रभारी सुरेश चंद्र व उपनिरीक्षक हेमलता पुलिस बल के साथ अछल्दा थाना बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान फफूंद की ओर से आ रहा मोरंग से लदा एक डंपर संदिग्ध लगा, जिसे रोककर जांच की गई। जांच में वाहन ओवरलोड पाया गया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर दिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के तहत अवैध खनन व ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments

close