BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को किया गया जागरूक


अछल्दा में मंगलवार को थाना अछल्दा पुलिस ने ब्लाक चौराहे पर मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान थाना प्रभारी सुरेश चंद्र एवं कस्बा इंचार्ज हेमलता यादव और सिपाही मनोज चौधरी ने मौजूद महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़ व घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, 1090 और 181 जैसे नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे बिना किसी डर के समाज में आगे बढ़ सकें।

Post a Comment

0 Comments

close