BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा के सुभानपुर में कड़ाके की ठंड के बीच गरीबों को राहत, बच्ची देवी ने अपने हाथों से किया कंबल वितरण

दुर्गा देवी मंदिर परिसर में आयोजन, 500 कंबल व 300 शॉल वितरित
अछल्दा विकास खंड क्षेत्र के गांव सुभानपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर परिसर में एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री बालादीन यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए, कार्यक्रम के दौरान गरीब और असहाय लोगों को कुल 500 कंबल वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को 300 शॉल भी प्रदान की गईं।
कंबल वितरण का लाभ मजरा रमनगरा, लहटोरिया, अड्डा सहित आसपास के कई गांवों के जरूरतमंदों को मिला। 

इस दौरान एक छोटी बच्ची देवी ने भी अपने हाथों से गरीबों को कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर ओमकार सिंह यादव, पुजारी शिवकुमार, राजकुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कंबल वितरण कार्य में धर्मेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, राज यादव, प्रशांत यादव और लालजी यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके अलावा, महंत हरिदास यादव ने गांव में पहुंचकर स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में देवराज यादव, मिलाप सिंह लोहिया और सौरभ यादव सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

close