संवाददाता, अछल्दा
कस्बे के पुराना अछल्दा स्थित मस्जिद परिसर में गुरुबार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं संयुक्त गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने सुख-शांति के प्रतीक चमेली के पौधे का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि “आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव ही हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है। सभी त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं।”
इस अवसर पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष ईब्दुल शाह, सभासद जहीर अली, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शाहिद अली, मस्जिद के हाफिज जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की।
0 Comments