BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा में प्रसाद वितरण के दौरान पुजारी बेहोश, इलाज के लिए ले गए अस्पताल , हुई मौत



अछल्दा, औरैया। अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगरिया स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार रात आरती के दौरान मंदिर के पुजारी की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, दुर्गा मंदिर के पुजारी लोकमान पुत्र सरवन सिंह (65 वर्ष) निवासी ग्राम खुशियापुर, तहसील खैरागढ़ जनपद आगरा सोमवार रात करीब आठ बजे मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।
मौजूद पुजारी नरेंद्र सिंह व अनिल पांडेय सहित ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. गौरव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुजारी की मौत की खबर मिलते ही मंदिर परिसर और गांव में शोक का माहौल छा गया। इसके बाद श्रद्धालु शव को लेकर गांव पहुंच गए।

Post a Comment

0 Comments

close