फफूंद। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज–दादरी–प्रयागराज ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन दैनिक संचालित की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को गर्मी के मौसम में अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज–दादरी स्पेशल का संचालन 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 02418 दादरी–प्रयागराज स्पेशल 2 मई 2026 से 1 जून 2026 तक चलेगी।
इस विशेष ट्रेन का फफूंद रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है।
02417 प्रयागराज–दादरी स्पेशल फफूंद स्टेशन पर रात्रि 12:25 बजे पहुंचेगी तथा 12:27 बजे प्रस्थान करेगी।
02418 दादरी–प्रयागराज स्पेशल फफूंद स्टेशन पर रात्रि 03:05 बजे पहुंचेगी तथा 03:07 बजे रवाना होगी।
ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर तथा एसी श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
फफूंद एवं आसपास क्षेत्र के यात्रियों ने इस विशेष ट्रेन के ठहराव को राहत भरा कदम बताते हुए रेलवे प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया है।
0 Comments