औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम और थाना दिबियापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोल्डड्रिंक व्यापारी से लूट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
यह मुठभेड़ थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर मोड़, दिबियापुर-अछल्दा नहर के पास देर रात हुई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त वही हैं जिन्होंने हाल ही में एक कोल्डड्रिंक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना से जुड़े साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इलाके में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस सतर्क है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।
0 Comments