BREAKING

10/recent/ticker-posts

सेवानिवृत्त 13 शिक्षकों को भावभीनी विदाई

 


अछल्दा (औरैया)। ब्लॉक संसाधन केंद्र अछल्दा में बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 13 शिक्षकों को सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में चार शिक्षा मित्र भी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने की।

सम्मानित किए गए शिक्षकों में इशानों देवी राजपूत, ओम कुमार, इंद्र कुमार शुक्ला, राजेंद्र प्रताप सिंह, मीरा देवी गुप्ता, अनिल दीक्षित, शाह परवेज, राकेश यादव, राकेश मिश्रा, शिवशंकर सिंह चौहान, इलम सिंह, सहदेव सिंह और कमलेश कुमारी शामिल हैं।


इस मौके पर कौशलेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, अमरीश कुमार, प्रह्लाद ओमर, जितेंद्र पांडे, सतीश शर्मा, अशोक कुमार, अमित पाल, गरिमा गुप्ता, योगेश कुमार, प्रवेश कुमार, शिवम पांडे, अंकित, विशाल राजपूत, गणेश, सुमित, राहुल, शशिकांत राठौर, गिरीश नारायण, रेनू यादव और प्रदीप शाक्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

close