अछल्दा। क्षेत्र के रामगढ़ गांव से एक हादसे की खबर सामने आई है। गांव निवासी राम सिंह (50) पुत्र लालराम निर्माण कार्य के दौरान अचानक चाली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरने से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर गौरव ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया।
बताया गया कि एम्बुलेंस से ईएमटी शिवम और पायलट अंकुल सिंह की टीम ने घायल को सुरक्षित सैफई पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
0 Comments