BREAKING

10/recent/ticker-posts

किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

 


औरैया। ककोर मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने किसानों की समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख मांग रखी गई कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर “ब्लॉक दिवस” आयोजित कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। दूसरी मांग में प्राकृतिक आपदा एवं विद्युत विभाग की लापरवाही से गेहूं समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही गई।
तीसरी मांग में आगामी धान की फसल को ध्यान में रखते हुए बीज, कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाओं की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने की मांग की गई। वहीं चौथी मांग में गेहूं खरीद के दौरान क्रय केंद्रों पर जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाई है, उनके लिए वहीं पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई, ताकि सभी किसानों की उपज की खरीद सुचारु रूप से हो सके।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में केशव सिंह, जितेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, अमर सिंह, दिनेश सहित कई किसान मौजूद
रहे।

Post a Comment

0 Comments

close