-मामूली बात पर बढ़ा विवाद, बेरहमी से पीटकर की हत्या
संवाददाता, अछल्दा (औरैया)
हरियाणा के फरीदाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अछल्दा थाना क्षेत्र की इटेली चौकी के नगला रायसिंह गांव निवासी आदेश कुमार यादव की मंगलवार रात उस समय पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जब वह अपने भाई के साथ रूम पर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, आदेश यादव फरीदाबाद में कैंटीन चलाते थे। उनके भाई सुमित यादव पास ही शराब ठेके के निकट कैंटीन संचालित करते हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे आदेश अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी कार सवार कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और पानी मांगा। दुकान बंद होने के कारण आदेश ने पानी देने से मना कर दिया।
इसी बात से नाराज होकर हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना बेरहमी से किया गया कि आदेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। और साथ में आदेश का भाई सुमित यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0 Comments