BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा की तविशा राजपूत ने 96.2% अंक पाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

अछल्दा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अछल्दा कस्बे के हरीगंज बाजार निवासी तविशा राजपूत, पुत्री अमरेंद्र कुमार एवं माता उमा राजपूत (जो देहाती इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं), ने हाईस्कूल परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। तविशा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, दिबियापुर से प्राप्त की।
तविशा की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

close