संवाददाता,बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव हरदू में बुधवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हरदू गांव निवासी 30 वर्षीय मांशी पत्नी अनिल कुमार दोपहर करीब तीन बजे घर से गेहूं काटने के लिए खेत पर गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान खेतों में मौजूद ग्रामीणों की नजर पास खड़े नीम के पेड़ पर पड़ी, जहां महिला दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0 Comments