BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा में अंडर-19 जूनियर क्रिकेट लीग (APL) का 1 मई से होगा शुभारंभ




अछल्दा। क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। आगामी 1 मई (शुक्रवार) से अंडर-19 जूनियर अछल्दा प्रीमियर लीग (APL) का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में केवल 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता हाल ही में युवा एवं सीनियर क्रिकेटरों के सहयोग से तैयार की गई सीमेंटेड पिच और सुसज्जित मैदान पर आयोजित होगी। मैचों का आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज के पास स्थित सैय्यद बाबा ग्राउंड पर किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी जूनियर क्रिकेट खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि वे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपने गांव और नगर का नाम रोशन कर सकें।
आयोजकों ने यह भी जानकारी दी कि फिलहाल यह टूर्नामेंट अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए है, जबकि भविष्य में नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सीनियर खिलाड़ियों के सहयोग से एक भव्य सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

close