BREAKING

10/recent/ticker-posts

नेविलगंज में इको चालक पर हमला 10 अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पीटा

अछल्दा (औरैया)।
थाना क्षेत्र के नेविलगंज में शनिवार रात करीब 9:52 बजे इको चालक श्याम जी (22) पुत्र त्रिमोहन सिंह निवासी बोडेपुर के साथ मारपीट की घटना हो गई। जानकारी के अनुसार श्याम जी किराये पर इको लेकर शादी समारोह की पार्टी को बोडेपुर, बिधूना ले जा रहे थे।
बताया जाता है कि नेविलगंज में एक अज्ञात कार पहले किसी वाहन से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई। इसी दौरान श्याम जी अपनी इको से उतरकर स्थिति देखने लगे। तभी वहां मौजूद करीब 10 अज्ञात लोगों ने बिना कुछ पूछे उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी।
घटना के दौरान श्याम जी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि मामले की जानकारी अभी संज्ञान में नहीं है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

close