BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : पुलिस अधीक्षक ने किया दिबियापुर थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


दिबियापुर (औरैया)। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना दिबियापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने CCTNS कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों की स्थिति, बैरिक व्यवस्था, महिला हेल्पडेस्क, शस्त्रागार एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments

close