अछल्दा (औरैया)। कस्वे के स्टेशन बाजार स्थित महामाई गेस्ट हाउस में
पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को अछल्दा मंडल में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शिरकत की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि राहुल बच्चा सोनकर ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र की सरकार द्वारा अंबेडकर जयंती को पूरे सम्मान के साथ मनाया जा रहा है और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में अछल्दा मंडल व दिबियापुर विधानसभा के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन में अवनीश ठाकुर, सुधीर यादव उर्फ कल्लू, सम्राट श्रीवास्तव सहित राजू पोरवाल पूर्व चेयरमैन, गौरव श्रीवास्तव, अमित तोमर रिंकू, धीरज यादव, सुधीर दोहरे, गुड्डू सेंगर, सरनाम शाक्य, बीपी सिंह, प्रस्नन्ना सिंह गौर, मंजू चौहान, प्रतिमा पोरवाल, आकाश ठाकुर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अछल्दा कस्बे में भव्य वाहन रैली भी निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। ‘जय भीम’ के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
0 Comments