BREAKING

10/recent/ticker-posts

लक्ष्मी नारायण स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, गंगा ने गणित में पाए 100 में 100 अंक

अछल्दा क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण स्कूल के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
खबर:
लक्ष्मी नारायण स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा गंगा ने गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक (100/100) प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया। वहीं विद्यालय में प्रथम स्थान हंसराज ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर निहारिका सैंगर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान गंगा शर्मा ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंधक विशाल गुप्ता एवं शिखा गुप्ता सहित पूरे विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Post a Comment

0 Comments

close