-हाईस्कूल व इंटर में शानदार परिणाम
विकास गुप्ता, अछल्दा(औरैया) कस्बे के महेवा बस अड्डा स्थित श्री गुलजारी लाल सुखदेवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। हाईस्कूल में मिनल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कशिश ने 87.8 प्रतिशत और आयुषी ने 87.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता पाई।
इंटरमीडिएट में श्रेजल ने 83.8 प्रतिशत, मोनिका ने 83.6 प्रतिशत तथा चारु कुमारी ने 82.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि प्राप्त की
छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों राजेश यादव और आराधना यादव सहित अन्य लोगों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments