कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए की जा रही निगरानी, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
औरैया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक औरैया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनपदीय कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा सके।
डीएम और एसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments