क्रासर
प्रमाण पत्र और ड्रेस पाकर खिले युवाओं के चेहरे, दो सैकड़ा प्रशिक्षार्थियों को मिला योजना का लाभ
समाचार
अछल्दा। ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन (ट्रस्ट) के तत्वावधान में लक्ष्मी नगर, अछल्दा स्थित संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योजना के तहत प्रशिक्षित टॉप-30 अभ्यर्थियों को संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मोहित त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र व ड्रेस देकर सम्मानित किया। प्रमाण पत्र और ड्रेस पाकर प्रशिक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान डॉ. मोहित त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की निशुल्क कौशल विकास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर हासिल कर सकते हैं तथा प्रशिक्षण के बाद स्वयं का रोजगार भी स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को भी योजना से जुड़कर लघु उद्योग, ब्यूटीशियन, सिलाई केंद्र सहित अन्य स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान की ओर से बताया गया कि करीब दो सैकड़ा छात्रों को सरकारी कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र और ड्रेस का लाभ मिल चुका है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के अंत तक नर्सिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर और घरेलू साज-सज्जा से संबंधित नए प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म निशुल्क भरे जा रहे हैं। संस्थान ने युवाओं से योजना का लाभ उठाकर कौशल हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
फोटो कैप्शन
लक्ष्मी नगर स्थित संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के टॉप-30 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र व ड्रेस देकर सम्मानित करते डायरेक्टर डॉ. मोहित त्रिपाठी।
0 Comments