BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा के डॉ. रमन सेंगर को जयपुर में गोल्ड मेडल से किया सम्मानित




अछल्दा। सर्व मंगल जन सेवा संस्थान की ओर से जयपुर में आयोजित ज्योतिर्विद सम्मान समारोह-2026 में अछल्दा के प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. रमन सेंगर को 24 कैरेट गोल्ड मेडल, स्मृति चिन्ह मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में ज्योतिष, हस्तरेखा एवं वास्तु के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वानों को सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने डॉ. रमन सेंगर के हस्तरेखा ज्योतिष के क्षेत्र में लंबे योगदान की सराहना की।

संस्थान के उपाध्यक्ष संदीप भार्गव ने बताया कि डॉ. सेंगर पिछले 25 वर्षों से हस्तरेखा एवं ज्योतिष के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं और युवाओं को भी इस विद्या का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। सचिव अभिमन्यु पाराशर ने कहा कि ऐसे विद्वानों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

जयपुर में अछल्दा के डॉ. रमन सेंगर को सम्मान मिलने की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

close