BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा में स्व. मंशाराम यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद


क्रॉसर: पुत्र राजेश यादव ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बहू आराधना यादव बोलीं- स्कूल के साथ मंशाराम यादव ने बनाई शिक्षा और अनुशासन की पहचान

संवाददाता, अछल्दा (औरैया)।

अछल्दा कस्बे के श्री गुलजारी लाल सुखदेवी इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मंशाराम यादव की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुत्र राजेश यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

राजेश यादव ने कहा कि उनके पिता ने अछल्दा क्षेत्र में शिक्षा की ऐसी अलख जगाई, जिससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता था। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कारों को विशेष महत्व दिया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा को नई पहचान मिली।

वहीं बहू आराधना यादव ने कहा कि उनके ससुर ने केवल विद्यालय की स्थापना ही नहीं की, बल्कि अपनी मेहनत और संघर्ष से एक ऐसी पहचान बनाई कि लोग विद्यालय का नाम लेने के बजाय कहते थे कि अपने बच्चों को मंशाराम यादव के यहां पढ़ाओ, वहां अच्छी शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। इस मौके पर अखिलेश शर्मा, उमेश, मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

close