कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को उपहार देकर किया सम्मानित
अछल्दा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता
संवाददाता, अछल्दा, औरैया
अछल्दा कस्बे के गुलजारी में छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 12 की रिया शाक्य, राधा, दिया और सबिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ में जोया और आस्था कौशल प्रथम रहीं। कक्षा 10 में मोहिनी और साधना ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा सात में मानसी प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में आलिया, सौम्या, नंदनी और लक्ष्मी शामिल रहीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या आराधना यादव के दोनों हाथों में भी छात्राओं ने मेहंदी लगाई। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली
छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनमें कलात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।फोटो कैप्शन:
गुलजारी में मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्या आराधना यादव के हाथों में मेहंदी लगाती छात्राएं।
0 Comments