BREAKING

10/recent/ticker-posts

कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिववीर सिंह यादव को भावभीनी विदाई




अछल्दा। कस्बे के नेविलगंज स्थित श्री देहाती इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिववीर सिंह यादव का शुक्रवार को शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड, प्रयागराज के माध्यम से उनका चयन श्री श्यामलाल इंटर कॉलेज रुरुखुर्द में प्रधानाचार्य पद पर हुआ है।

विदाई समारोह में शिक्षकों ने शिववीर सिंह यादव को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल और विद्यालय के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई के समय विद्यालय का माहौल भावुक हो गया और कई शिक्षकों की आंखों में आंसू छलक पड़े।

शिक्षकों ने कहा कि शिववीर सिंह यादव ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर रामनरेश, उमा राजपूत, अजय कुमार, सुलखन सिंह, आदेश शाक्य, संजय यादव, अरविंद सेंगर आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

close