अजीतमल। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सांसदों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान उनकी गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को औरैया जिले में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय अजीतमल पहुंचे और गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाने का सभी को अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठा रही है, लेकिन सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव की रिहाई होने तक समाजवादी पार्टी का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव काका, वरिष्ठ नेता बाबा रामनरेश यादव, पूर्व विधायक मदन गौतम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालजी शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, महिला सभा अध्यक्ष रश्मि यादव, स्नेहलता, जिला सचिव मधु यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी ध्रुव यादव, जिला अध्यक्ष प्रशांत दिवाकर, योगेश विसरिया, गुड्डू यादव, अनवर प्रधान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
0 Comments