BREAKING

10/recent/ticker-posts

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में औरैया प्रदेश में प्रथम, प्रभारी को मिला प्रशस्ति पत्र

फोटो कैप्शन:आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जनपद के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रभारी पंकज मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती।


कार्यालय संवाददाता, औरैया। आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में औरैया जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आईजीआरएस सेल के प्रभारी पंकज मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस सेल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान दिलाने में आईजीआरएस सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में शिकायतों की नियमित समीक्षा और प्रभावी निस्तारण किया गया। एसपी ने प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया तथा आगे भी इसी तरह जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि को पुलिस विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close