BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा म बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बेटी को परीक्षा दिलाने आगरा जा रहा परिवार हादसे का शिकार, चालक गंभीर

अछल्दा, औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को आशा गांव के सामने ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार उसकी पत्नी, बेटी और एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गए।

जालौन जिले के सिकरीराज गांव निवासी रमेश कुमार परिवार के साथ कार से आगरा जा रहे थे। उनकी बेटी को बैंक की परीक्षा दिलानी थी। अछल्दा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 265.6 के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसके चारों पहिये ऊपर हो गए।

सूचना पर यूपीडा के एसओ कल्लू सिंह, देवेंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कार में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार समेत सभी को जिला अस्पताल औरैया भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया।

Post a Comment

0 Comments

close