कानपुर। बिजनेस ट्रिप के दौरान थाईलैंड की महिला से दोस्ती कर खुद को अविवाहित बताकर शादी करने और बिजनेस के नाम पर करीब 60 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता उपसार्न ने एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से शिकायत कर आरोपी इरफान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला के अनुसार इंस्टाग्राम के जरिए इरफान से उसकी दोस्ती हुई थी। करीब चार साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने दो साल पहले रीति-रिवाज से शादी की। आरोप है कि इरफान ने व्यापार के नाम पर उससे कई बार में करीब 60 लाख रुपये लिए। साथ रहने की बात कहने पर उसने धर्म परिवर्तन कर बुर्का पहनने की शर्त रख दी।
महिला ने बताया कि 2025 में इरफान कानपुर लौट आया और इसके बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया। सोमवार को कानपुर पहुंचने पर उसे इरफान के पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पीड़िता ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसे अपनी रकम वापस चाहिए।
0 Comments