BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा में नए पुल के निर्माण से पहले एक्सईएन ने किया स्थल निरीक्षण

क्रासर
नहर में पानी का जलस्तर कम, दो-चार दिन में सफाई के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

समाचार
अछल्दा। निचली गंग नहर पर ब्रिटिश काल में बने पुराने पुल के स्थान पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की एक्सईएन अलका सिंह और एई राजकुमार ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ प्रस्तावित पुल स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुल निर्माण स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एक्सईएन ने निर्माण कार्य से पहले स्थल की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नहर विभाग से क्लोजर मिल गया है, जिससे नहर का जलस्तर कम हो गया है। अब दो-चार दिनों के अंदर स्थल की साफ-सफाई कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

निचली गंग नहर का पुराना पुल लंबे समय से आवागमन का प्रमुख मार्ग है। पुल पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। भारी वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगाई गई है। नए पुल के निर्माण से अछल्दा समेत आसपास के गांवों और कस्बों के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

close