पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया शुभारंभ, हास्य कलाकारों और नृत्य कलाकारों ने बांधा समां
अछल्दा। कस्बे के सराय बाजार में आयोजित दो दिवसीय रामलीला कार्यक्रम के दूसरे दिन पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। रामलीला के दौरान धनुष भंग लीला का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
कार्यक्रम में हास्य कलाकारों और नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। धार्मिक प्रसंगों के मंचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल, शिवा पोरवाल, डिक्की पोरवाल, नीतू यादव, सत्यम पोरवाल, गौरव पोरवाल, अग्निमित्र सक्सेना, शिवम पोरवाल, नीरज पोरवाल, दिनेश पांडेय, प्रशांत पोरवाल, अखिलेश शर्मा, अवनीश ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 Comments