BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya News:75 वर्षीय रामसुगुर को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी से हुआ प्यार

75 वर्षीय रामसुगुर को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी से हुआ प्यार

दोनों ने एक सप्ताह पहले की सगाई, साथ जीवन बिताने का लिया फैसला

औरैया। जिले में इन दिनों एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुगुर और सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर निवासी 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी के बीच प्रेम संबंध की चर्चा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। इस खबर को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, रामसुगुर और रानी के बीच पिछले दो वर्षों से परिचय था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्रेम में बदल गया। रामसुगुर के अनुसार, रानी का उनके घर आना-जाना था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। अब दोनों ने साथ रहने और शादी करने का निर्णय लिया है।

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले दोनों की सगाई भी हुई है। इसके बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में इस रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्र में लगभग 45 वर्ष का अंतर होने के कारण यह प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।


Post a Comment

0 Comments

close