BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : औरैया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, अयाना, अजीतमल समेत कई थानों में नए प्रभारी तैनात, पुलिस लाइन से भी विभिन्न शाखाओं में हुए तबादले



औरैया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षी सहित कुल 22 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और शाखाओं में भेजा गया है।
निरीक्षक जयप्रकाश पाल को थाना अयाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय को थाना अयाना का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा को पुलिस लाइन से थाना अजीतमल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक जितेन्द्र प्रसाद शर्मा पीआरओ के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
उपनिरीक्षक संजय कुमार को प्रभारी मॉनीटरिंग सेल बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक नेहा यादव को थाना बिधूना से पुलिस लाइन भेजा गया है। मुख्य आरक्षी अजय कुमार को यूपी-112 में चालक के रूप में संबद्ध किया गया है, जबकि मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है।
इसके अलावा आरक्षी अमरेन्द्र कुमार को थाना फफूंद, अनुपम को थाना औरैया, धर्मवीर सिंह को थाना सहार और लोकेश कुमार को थाना अयाना भेजा गया है। महिला मुख्य आरक्षी रीता का पूर्व में थाना सहायल किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वहीं महिला आरक्षी रीना का पूर्व में थाना अछल्दा किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें थाना अयाना भेजा गया है। उमा पासवान को महिला थाना से थाना अयाना भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments

close