BREAKING

10/recent/ticker-posts

Achalda News: बारिश का कहर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के ड्रेनेज की मिट्टी धंसी

फोटो 01: अछल्दा क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बारिश से मिट्टी धंसने के बाद क्षतिग्रस्त हुई आरसीसी।

-किमी 266.1 पर नाली के पास मिट्टी धंसने से टूटी आरसीसी, किमी 267 पर ड्रेनेज रैंप क्षतिग्रस्त
संवाददाता, अछल्दा, औरैया।
गुरुवार रात से हो रही लगातार बारिश ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। अछल्दा क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किनारे पानी की निकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज की मिट्टी तेज बारिश के पानी के दबाव से धंस गई। इससे दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे गहरे गड्ढे बन गए और आरसीसी निर्माण क्षतिग्रस्त हो गया।
आशा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 266.1 पर साइड में नाली से पानी निकलने वाले स्थान पर बारिश के चलते मिट्टी धंस गई। मिट्टी धंसने से ऊपर पड़ी आरसीसी पूरी तरह टूट गई और सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बन गया। इससे वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।
वहीं किलोमीटर 267 पर भी बारिश का असर देखने को मिला। यहां ड्रेनेज रैंप की मिट्टी धंसने से आरसीसी की पट्टी टूट गई। पानी की निकासी वाले स्थान पर लगातार बारिश से हुए मिट्टी के कटाव के कारण निर्माण क्षतिग्रस्त हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते दोनों स्थानों की मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश में नुकसान और बढ़ सकता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर धंसी मिट्टी और क्षतिग्रस्त आरसीसी की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

close