अछल्दा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अछल्दा की नहर कोठी में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार जनता के बीच रहने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता | औरैया समाचार
0 Comments