BREAKING

10/recent/ticker-posts

औरैया: मेहनत और लगन से ड्यूटी करने वाले सिपाही विकास सिकरवार सम्मानित


अछल्दा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अछल्दा थाना क्षेत्र में तैनात एवं 112 डायल सेवा में कार्यरत सिपाही विकास सिकरवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के प्रति उनकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी की सराहना की।

विकास सिकरवार 112 डायल सेवा के माध्यम से क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभाग की ओर से यह सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी। सिपाही विकास सिकरवार ने कहा कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

close