संवाददाता, अछल्दा (औरैया) थाना क्षेत्र के नौनिकपुर अड्डा गांव में शनिवार शाम करीब सात बजे घर में झाड़ू लगा रही 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध कीड़े के काटने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिचौली रेफर कर दिया। रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।
किशोरी की पहचान बेबी पुत्री राज बहादुर उर्फ राजू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बेबी घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी किसी कीड़े ने उसके हाथ में काट लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
बेबी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि भाई सौरभ और गौरव हैं। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही मां रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है।
0 Comments