BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा के डॉ. रमन सेंगर को उज्जैन में मिला 'हिंद गौरव अवार्ड-2026'






अछल्दा (औरैया)। अछल्दा के प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. रमन सेंगर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित 40वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ऑन एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एंड आयुर्वेद के दौरान 'हिंद गौरव अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा विज्ञान एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
उज्जैन स्थित होटल पार्क पैलेस, इंदौर रोड पर 19 एवं 20 जुलाई 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन मां शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थानम (रजि.), इंदौर द्वारा किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए ज्योतिष, वास्तु एवं आयुर्वेद के विद्वानों ने भाग लिया।
सम्मेलन के आयोजक पंडित दिनेश गुरुजी ने डॉ. रमन सेंगर को वैदिक ज्योतिष, वास्तु एवं अन्य गूढ़ विज्ञानों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए 'हिंद गौरव अवार्ड-2026' प्रदान किया।
डॉ. रमन सेंगर पिछले कई वर्षों से हस्तरेखा विज्ञान एवं वैदिक ज्योतिष के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से अछल्दा सहित पूरे औरैया जनपद में खुशी का माहौल है।
सम्मान मिलने पर देवेंद्र त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य राजीव यादव, ब्लॉक प्रमुख शरद राना, अधिवक्ता सुशील दीक्षित, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, डॉ. विनय तोमर, संजीव त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर, पूर्व प्रधान संजय कुशवाह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

close