BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya News: पत्नी-बच्ची को मायके छोड़ने के अगले दिन युवक ने फंदा लगाकर दी जान


औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गुनौली गांव निवासी अवध नारायण (30) पुत्र रामदास ने सोमवार सुबह छत पर पड़ी टीन में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चचेरे भाई सुनील कुमार आनन-फानन में उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ललित मोहन ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने गले में फंदे का निशान बताया है।
बताया गया कि अवध नारायण रविवार को अपनी पत्नी पिंकी और दो वर्षीय बेटी परी को बलपुरा गांव स्थित मायके छोड़कर आए थे। इसके अगले दिन सुबह उन्होंने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

close