फफूंद। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04173/04174 को झींझक और फफूंद स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। इससे फफूंद, झींझक और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को प्रयागराज और गुजरात के वेरावल की ओर सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
ट्रेन संख्या 04173 प्रयागराज-वेरावल स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 13 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक प्रयागराज से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04174 वेरावल-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 14 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक वेरावल से संचालित होगी।
नई समय-सारणी के अनुसार प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन संख्या 04173 झींझक स्टेशन पर दोपहर 1:48 से 1:50 बजे, जबकि फफूंद स्टेशन पर दोपहर 2:13 से 2:15 बजे तक रुकेगी। इसके बाद ट्रेन इटावा स्टेशन पर दोपहर 2:43 से 2:45 बजे तक पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04174 इटावा स्टेशन पर निर्धारित समय के अनुसार रहेगी, जबकि फफूंद स्टेशन पर रात 12:10 से 12:12 बजे और झींझक स्टेशन पर रात 12:28 से 12:30 बजे तक ठहराव दिया गया है।
रेलवे के इस निर्णय से फफूंद और झींझक क्षेत्र के यात्रियों को वेरावल तथा प्रयागराज की यात्रा के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। वहीं इटावा स्टेशन के समय में भी संशोधन किया गया है।
0 Comments