BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : प्रयागराज मंडल का टिकट चेकिंग अभियान: इटावा में 1,834 और फफूँद में 63 यात्री पकड़े गए






अछल्दा/फफूँद। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा जुलाई माह में चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान इटावा और फफूँद रेलवे स्टेशनों पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। पूरे प्रयागराज मंडल में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चले अभियान में कुल 93,692 यात्रियों को प्रभारित करते हुए 8.86 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
इटावा स्टेशन पर अभियान के दौरान कुल 1,834 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 16.42 लाख रुपये (₹16,42,755) का जुर्माना वसूला गया। इनमें 743 बिना टिकट यात्रियों से ₹7,47,830, 961 अनियमित टिकट वाले यात्रियों से ₹7,17,420, 1 अनबुक्ड लगेज मामले में ₹735 तथा 129 धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने वालों से ₹1,76,770 का जुर्माना वसूला गया।
वहीं फफूँद रेलवे स्टेशन पर कुल 63 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹57,525 का जुर्माना वसूला गया। इसमें 17 बिना टिकट यात्रियों से ₹10,215, 1 अनियमित टिकट यात्री से ₹800 तथा 45 धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने वालों से ₹46,510 का जुर्माना वसूला गया। फफूँद स्टेशन पर अनबुक्ड लगेज का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें, रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें तथा नियमों का पालन करें। भविष्य में भी ऐसे सघन टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments

close