औरैया | 26 अगस्त 2026
जनपद में अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 27 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया संजीव कुमार की ओर से 26 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी औरैया के निर्देशों के अनुपालन में 27 अगस्त 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे।
आदेश में सभी प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय बंद रहने की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं। वहीं, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंडों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य खराब मौसम और संभावित भारी बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
0 Comments