BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : औरैया में 24 अगस्त को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, बीएसए ने जारी किया आदेश





औरैया | 23 अगस्त 2026

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए औरैया जिला प्रशासन ने 24 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
आदेश के तहत जिले में संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 24 अगस्त को शिक्षण कार्य नहीं होगा। प्रशासन ने यह निर्णय लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
अभिभावकों को तत्काल सूचना देने के निर्देश
बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय बंद रहने की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं।
वहीं, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंड में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लगातार बारिश के चलते लिया गया फैसला
पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने तथा मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

close