BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश, परिजनों की सतर्कता से बची जान


अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर वैश्य निवासी अजय कुमार (25) पुत्र रविदत्त ने बुधवार शाम करीब 7:20 बजे अपने कमरे के अंदर साड़ी के पल्लू से फांसी लगाने की कोशिश की। उसी समय घर में मौजूद 13 वर्षीय भतीजी दिव्या ने उसे फंदे पर लटकते देखा और शोर मचाया। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।
भतीजी ने तुरंत अपने बाबा रविदत्त को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने बीच के बेटे राहुल कुमार को जानकारी दी। सूचना मिलते ही राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अजय को फंदे से नीचे उतारा। घायल अवस्था में उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अमरदीप चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल चिचोली रेफर कर दिया।
घायल के भाई राहुल कुमार ने बताया कि अजय ने तीन वर्ष पहले नागपुर की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, लेकिन दो वर्ष पूर्व पत्नी उसे छोड़कर चली गई। तब से वह अवसाद (डिप्रेशन) में रह रहा था। बुधवार शाम वह बघुआ बाजार गया था और वहीं से लौटने के बाद यह कदम उठाया।
बताया गया कि अजय का एक वर्ष का बच्चा भी है, जिसे उसकी पत्नी अपने साथ ले गई है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के सिपाही विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

close