BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की GST चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार



औरैया। जनपद में कर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी फर्म बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य कर अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि मोहम्मद चांद द्वारा “न्यू इंटरप्राइजेज” नाम से फर्म बनाकर बिना वास्तविक कारोबार के फर्जी खरीद-बिक्री दर्शाई गई। जांच में सामने आया कि वर्ष 2022-23 में इस फर्म के जरिए बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग कर आईटीसी पास ऑन किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म का संचालन कर कर चोरी की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:
मो. असलम पुत्र मो. इसरार, निवासी मकान संख्या 4161/10, शास्त्री नगर, थाना नौचंदी, जनपद मेरठ
शाह आलम पुत्र शेर अली, निवासी मकान संख्या 1895, तारापुरी, लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ
भूरा उर्फ नेपाल सिंह, निवासी मकान संख्या 90/1, पुरानी मिर्जापुर, नाला पटरी, थाना सिविल लाइन, जनपद मेरठ
मो. इमरान पुत्र हसनात, निवासी ग्राम महलवाला, थाना किठौर, जनपद मेरठ
बरामदगी में शामिल:
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी से जुड़े दस्तावेज, टैक्स इनवॉइस और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर और भी बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
इस कार्रवाई से जनपद में फर्जी फर्मों के जरिए कर चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments

close